परिचय
लोथा जनजातियों का गृह क्षेत्र (निवास स्थान), वोखा जिला नागालैंड राज्य के मध्य-पश्चिमी भाग में स्थित है। इसका कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 1,628 वर्ग किमी है, जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 9.82% हिस्सा है।
लोथा भाषा में ‘वोखा’ का शाब्दिक अर्थ ‘जनगणना’ (सिर गिनना) होता है। यह वह स्थान था जहाँ लोथा लोग अपने प्रवास (माइग्रेशन) के चरणों के दौरान गाँवों में बसने से पहले लोगों की गिनती करते थे।